Friday, October 25metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

मुंबई

छात्रा का पीछा करने और उसे जबरदस्ती किस करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

छात्रा का पीछा करने और उसे जबरदस्ती किस करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

छात्रा के परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, केस दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार मुंबई : मुंबई पुलिस ने एक छात्रा का लगातार पीछा करने और सार्वजनिक जगह पर उसे जबरदस्ती किस करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवई निवासी वसीम शेख के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा और आरोपी युवक दोनों एक ही कॉलोनी में रहते हैं। पीड़िता के परिजनों ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी पिछले कई दिनों से छात्रा को परेशान कर रहा था। ट्यूशन से लौटते समय किया किस पुलिस के मुताबिक, छात्रा की तरफ से बार-बार उसे नजरअंदाज किए जाने के बावजूद वह उसके (पीड़िता) आसपास घूमता रहा। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि रविवार को जब वह ट्यूशन से घर आ रही थी, विक्रोली रेलवे स्टेशन पर आरोपी ने हाथ पकड़कर उसे पीछे खींच लिया और सबके सामने जबरदस्ती छात्रा को किस किया। परिजनों ने शिकायत द
सुनील दत्त को फ्री में दिया था सूट, आज बंद होने की कगार पर शहर की सबसे पुरानी टेलरिंग शॉप

सुनील दत्त को फ्री में दिया था सूट, आज बंद होने की कगार पर शहर की सबसे पुरानी टेलरिंग शॉप

मुंबई : करीब 77 साल पहले साउथ बॉम्बे के फोर्ट इलाके में एक छत के नीच टेलरिंग की दो दुकानें चलती थीं- स्मार्ट ऐंड कंपनी और हॉलिवुड टेलर्स। आज 65 साल के मुमताज अहमद अपने भाइयों इम्तियाज और अयाज के साथ अपने हिस्से की दुकान चलाते हैं। 55 साल के धीमंत नागरसेठ पिछले 30 साल से दुकान का दूसरा हिस्सा चला रहे हैं लेकिन अब कई दशकों से दोनों दुकानें 'स्मार्ट ऐंड हॉलिवुड' के नाम से एस्प्लनाड मैंशन में चल रही हैं। अपने इतिहास और वास्तुकला के कारण मशहूर इन दुकानों के अस्तित्व पर आज खतरा हो गया है। दरअसल, सोमवार को बीएमसी ने दोनों दुकानों को बंद करने का नोटिस भेजा है। एस्प्लनाड मैंशन की स्थिति जर्जर हो गई है और इसे खतरे की कगार पर खड़ीं दुनिया की 100 इमारतों में शामिल किया गया है। हालांकि, मुमताज का कहना है कि इमारत मजबूत है और गिरेगी नहीं। उन्होंने बताया कि करीब एक-दो साल पहले एक आर्किटेक्ट ने इमारत का
10 साल की छात्रा से भाई ने किया दुष्कर्म, मां बोली- किसी को न बताना

10 साल की छात्रा से भाई ने किया दुष्कर्म, मां बोली- किसी को न बताना

मौर्या इंक्लेव इलाके में दिल्ली पुलिस के निर्भीक कार्यक्रम के दौरान दस वर्षीय छात्रा ने दुष्कर्म की बात बताई। पीड़िता का भाई दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने दुष्कर्म एवं पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 10 साल की बच्ची स्थानीय सरकारी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। बीते एक साल से बच्ची से उसका 19 साल का भाई दुष्कर्म कर रहा था। इस घटना के बारे में बच्ची ने अपनी मां को भी जानकारी दी, लेकिन मां ने बच्ची की सहायता नहीं की और घटना के बारे में किसी को बताने से मना कर दिया। उधर, बच्ची का भाई लगातार यौन शोषण कर रहा था। इसी दौरान डीसीपी विजयंता आर्या के निर्देशन में दिल्ली पुलिस उत्तर पश्चिम जिले के विभिन्न स्कूलों में निर्भीक योजना के तहत कार्यक्रमों का आयोजन कर रही थी। सोमवार को टीम ने बच्ची के स्कूल में भी शिविर आयोजित किया गया। स्कूल
कैंटीन स्टाफ ने की यात्री से मारपीट

कैंटीन स्टाफ ने की यात्री से मारपीट

मुंबई : रविवार को शाम 4 बजे के करीब कांजूरमार्ग स्टेशन के प्लैटफॉर्म क्रमांक 2 पर एक केंटीन स्टाफ द्वारा यात्री से मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एस.एस.जोग नाम की कैंटीन के स्टाफ ने किसी बात पर यात्री से तकरार होने के बाद उससे हाथापाई शुरू कर दी। इसमें यात्री के शरीर से खून निकलने लगा। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि जीआरपी पीड़ित यात्री को उपचार के लिए लेकर गई। इस घटना में अन्य यात्रियों द्वारा कैंटीन मालिक, मैनेजर और आरोपी पर मामला दर्ज करने की मांग की है।
जमानत पर रिहाई के लिए कोर्ट की अनोखी शर्त, अनाथ बच्चों को डोनेशन दो, जेल से बाहर आओ

जमानत पर रिहाई के लिए कोर्ट की अनोखी शर्त, अनाथ बच्चों को डोनेशन दो, जेल से बाहर आओ

मुंबई : मुंबई के डांस बार में पकड़े गए 47 आरोपियों की जमानत के लिए एक सिटी कोर्ट ने दिलचस्प और सराहनीय शर्त रखी है। इसके अनुसार, जमानत के लिए हर आरोपी को बदलापुर में प्रत्येक अनाथ बच्चे को 3 हजार रुपये दान देने होंगे। रविवार को पुलिस ने हाजी अली के नजदीक इंडियाना रेस्तरां ऐंड बार में छापेमारी की थी। इसका लाइसेंस पिछले साल निरस्त कर दिया गया था। छापेमारी के दौरान आरोपी बार में ही मौजूद थे। पुलिस को रेड के दौरान 8 बार गर्ल्स को आरोपियों के नजदीक थी और कथित रूप से अश्लील संकेत करके गा रही थीं। वहीं ग्राहक उन पर पैसे उछाल रहे थे। ऐसा पहली बार हुआ होगा जब मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने इस तरह का आदेश दिया होगा। सभी आरोपियों को पुलिस स्टेशन में 1.41 लाख रुपये जुर्माने के रूप में देने के लिए कहा गया, जिसे बदलापुर स्थित सत्कर्म बालक आश्रम के बच्चों को दान किया जाएगा। आरोपियों के 6 वकीलों ने मैजिस्ट्रेट स
दाऊद इब्राहिम के सहयोगी लंबू शकील की दिल की बीमारी से मौत

दाऊद इब्राहिम के सहयोगी लंबू शकील की दिल की बीमारी से मौत

मुंबई : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का पूर्व सहयोगी लंबू शकील की मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई है। उसे दिल से जुड़ी बीमारी थी। लंबू शकील का असली नाम शकील अहमद शेख था। बताया जाता है कि लंबू शकील दाऊद की डी कंपनी का फाइनेंस का काम देखता था और उसे उसकी लंबी कद-काठी के लिए लंबू शकील कहा जाता था। सोमवार को मुंबई के जसलोक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद शकील अहमद शेख की मौत हो गई। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 1990 के दशक में शेख दाऊद गिरोह के लिए विदेशों में तस्करी और हवाला गतिविधियों को अंजाम देता था। शकील दाऊद और गिरोह के अन्य सरगना छोटा शकील का बेहद भरोसेमंद था। अधिकारी ने बताया कि शेख ने गिरोह की सोने की तस्करी संबंधी गतिविधियों में हिस्सा लिया। वह हथियारों और विस्फोट लाने ले जाने में भी कथित तौर पर शामिल था। उन्होंने बताया, ‘देश से भागने से पहले, वह हवाला रैकेट चलाता थ
महिला यात्री के बगल में बैठकर पॉर्न देख रहा था शख्स, चेतावनी देकर पुलिस ने छोड़ा

महिला यात्री के बगल में बैठकर पॉर्न देख रहा था शख्स, चेतावनी देकर पुलिस ने छोड़ा

चेन्नै : फ्लाइट में महिला यात्री के बगल में पॉर्न देखने के आरोप में एक मुंबई के बिजनसमैन को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाद में उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। घटना शनिवार रात को मुंबई से चेन्नै जाने वाली फ्लाइट में घटी। यह फ्लाइट मुंबई से रात दस बजकर 55 मिनट पर उड़ी और रात बारह बजकर 50 मिनट पर चेन्नै पहुंची। फ्लाइट में मडिपक्कम निवासी एक महिला अपने बच्चे के साथ शहर वापस लौट रही थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बगल की सीट पर बैठा शख्स मोबाइल फोन पर पॉर्न देख रहा था। महिला ने आरोप लगाया कि वह शख्स बार-बार मोबाइल फोन उसकी तरफ मोड़ रहा था। इसके बाद महिला ने फ्लाइट क्रू से इसकी शिकायत भी की। महिला की शिकायत पर क्रू मेंबर ने आरोपी से सीट बदलने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। बाद में फ्लाइट कैप्टन को विवाद सुलझाने के लिए आना पड़ा। उसने महिला को दूसरी सीट पर शिफ्ट कर दिया। साथ ही कैप्टन ने चे
दिल्ली से पांच गुना ज्यादा है मुंबई में कारों का ‘जाल’

दिल्ली से पांच गुना ज्यादा है मुंबई में कारों का ‘जाल’

मुंबई : मुंबई में निजी कारों के घनत्व में पिछले दो सालों में 18 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही मुंबई देश का सबसे ज्यादा कार-घनत्व वाला शहर बन गया है। यहां हर एक किमी पर करीब 510 कारें हैं, जो दिल्ली से करीब पांच गुना ज्यादा है। दिल्ली में प्रति किमी कारों की संख्या 108 है। मुंबई के बाद पुणे का नंबर आता है, जहां प्रति किमी कारों की संख्या 359 है। इनके अलावा कोलकाता में प्रति किमी 319 कारें, चेन्नै में प्रति किमी 297 कारें और बेंगलुरु में प्रति किमी 149 कारें हैं। ये सभी आंकड़े संबंधित राज्यों के परिवहन विभाग द्वारा इकट्ठे किए गए हैं। मुंबई में कारों का घनत्व इतना ज्यादा होने के पीछे एक वजह है रोड स्पेस की कमी। हैरानी की बात है कि मुंबई में निजी कारों की संख्या दिल्ली के मुकाबले एक तिहाई ही है। हालांकि मुंबई में उपलब्ध सड़कों की लंबाई दिल्ली के मुकाबले सिर्फ 7 फीसदी है। दिल्ली के 28 हजार
ऋषभ पंत टीम की जरूरत के अनुसार किसी भी क्रम पर खेलने को तैयार

ऋषभ पंत टीम की जरूरत के अनुसार किसी भी क्रम पर खेलने को तैयार

मुंबई : भारत के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच में 27 गेंदों पर नाबाद 78 रन की पारी खेलने के बाद कहा कि उन्हें टीम की जरूरत के अनुसार किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने में खुशी होगी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली इस पारी से पंत की वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने की संभावना भी बढ़ गई है। मुंबई की टीम इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स से 37 रनों से हार गई। दिल्ली कैपिटल्स ने 213 रनों का विशाल स्कोर बनाया जिसके बाद मुंबई टीम 176 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले 21 साल के पंत ने कहा, ‘टीम की जरूरत के अनुसार मुझे किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने में खुशी होगी।’ शीर्ष स्तर के क्रिकेट में अब तक की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर पंत ने कहा, ‘यह सफर शानदार रहा है, मैं अपने क्रिकेट करियर में रोजाना कुछ सीखने का प्रयास कर
रोहित शर्मा ने माना, सही तालमेल न होने की वजह से हारे पहला मैच

रोहित शर्मा ने माना, सही तालमेल न होने की वजह से हारे पहला मैच

मुंबई : पहले की ही तरह IPL के शुरुआती मैच में मुंबई इंडियन्स को हार का सामना करना पड़ा। मुंबई की टीम दिल्ली कैपिटल्स से 37 रनों से हार गई। दिल्ली कैपिटल्स ने 213 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसके बाद मुंबई की टीम 176 रन बनाकर ही आउट हो गई। रोहित शर्मा ने स्वीकार किया है कि पहला मैच किसी भी टीम के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है, 'टीम में कई सारे नए खिलाड़ी होते हैं इसलिए पहला मैच चुनौतीपूर्ण होता है। हमने आज कई गलतियां की हैं और इसी वजह से मैच में हार का सामना करना पड़ा।' दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत ने धुआंधार पारी खेली और 27 बॉल पर 78 रन बनाए। पांचवें नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे ऋषभ पंत ने चौके-छक्के जमा के मुंबई के छक्के छुड़ा दिए। रोहित ने भी दिल्ली की इस जीत का क्रेडिट पंत को दिया है। स्किपर रोहित शर्मा ने कहा, ' पहले 10 ओवर में मेरी टीम अच्छा कर रही