ऐसे संभव हो पाई विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई
मिग 21 के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान करीब 55 घंटे तक पाकिस्तानी सेना की हिरासत में रहने के बाद वाघा बॉर्डर के रास्ते हिंदुस्तान वापस लौट आए हैं. मगर यकीन मानिए उनकी रिहाई इतनी आसान नहीं थी. बुधवार दोपहर शुरू होने से पहले जैसे ही अभिनंदन के पाकिस्तान में होने की खबर आई. नई दिल्ली फौरन हरकत में आ चुकी थी. इसके बाद अगले 30 घंटे तक प्रधाननमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्रालय, भारतीय वायु सेना और एनएसए सिर्फ एक काम में लगे थे. अभिनंदन की रिहाई. और इसके लिए सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों समेत दुनिया भर के देशों के ज़रिए पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था. आपको बताते हैं कि आखिर अभिनंदन की रिहाई कैसे मुमकिन हो पाई. करीब 55 घंटे तक पाकिस्तानी सेना की हिरासत में रहने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान बा-हिफाज़त हिंदुस्तान लौट आए. तनाव भरे इस माहौल में पूरे देश को सुकून मिला. विंग कमांडर की व









