2 भाइयों से दलालों ने लिए 11 लाख, 9 लाख शादी में खर्च; 4 दिन बाद दुल्हनें जेवर ले भागीं
जयपुर. शादी के चार दिन बाद ही पति को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर दो लुटेरी दुल्हन घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गईं। खास बात यह कि युवतियों और दलालों ने पीड़ित से उसके भाइयों के साथ शादी करने के लिए 11 लाख रुपए भी लिए थे। वहीं, 9 लाख से अधिक रुपए शादी पर खर्च हो गए थे।
पीड़ित पोखरियावास निवासी चौथमल ने गजानंद, सुरेश और युवतियों के खिलाफ हरमाड़ा थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सभी आरोपियों के मोबाइल फोन बंद हैं। पुलिस ने बताया कि चौथमल का आरोप है कि उसके भाई रामनारायण और राजेश की शादी कराने के लिए गजानंद ने संपर्क किया था। उसने अलवर में परिचित की दो बेटियों के बारे में बताया और उनसे शादी कराने का झांसा दिया।
चौथमल के दोनों भाई अलवर सुरेश सैनी के घर पर गए और जहां पर युवतियों से मिले। वहां पर मौजूद दो युवकों ने गजानंद व सुरेश के मार्फत शाद









