काशीमीरा में बम फटा और रायगढ़ में आईईडी बरामद
मुंबई: एक ही दिन में बम से जुड़ी दो वारदातों ने महाराष्ट्र पुलिस को हाई अलर्ट पर कर दिया है. दोनों ही मामले अभी स्थानीय पुलिस थानों में दर्ज हैं लेकिन महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ता भी समानांतर जांच में जुटा है.
20 फरवरी को सुबह 10 बजे के करीब मुंबई से सटे काशीमीरा में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर अचानक बम फटने की आवाज आई. एक चश्मदीद ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात शुरू की. बताते हैं मौके से कुछ छर्रे भी मिले हैं.
इसी दिन यानी 20 फरवरी की ही रात में काशीमीरा से करीब 80 किलोमीटर दूर कर्जत से आप्टे जाने वाली एसटी बस में एक बम रखा मिला. गनीमत रही कि कंडक्टर की उस पर नज़र पड़ गई और उस समय बस में मुसाफिर नही थे. बम निरोधक दस्ते ने आकर बम को निष्क्रिय किया.
भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस में बम धमाके के बाद मुंबई सबर्बन रेल पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है. पुलवामा आतंकी हमले से सहमे हि









