50 लाख का बीमा हड़पने के लिए की पत्नी की हत्या
हरियाणा : हरियाणा में हिसार जिले के नंगथला गांव में 50 लाख रूपए की बीमा राशि हड़पने के लिए पति द्वारा पत्नी की नहर में डुबोकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। वारदात दो जुलाई को हुई थी, लेकिन तब पति ने इसे एक हादसे का रूप दे दिया था। अब मृतका के भाई ने आरोपी जीजा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराते हुए खुलासा किया है कि उसके जीजा ने 50 लाख रुपए बीमा राशि हड़पने के लिए उसकी बहन की हत्या की थी।
पुलिस को दी शिकायत में खैरपुर के रणधीर ने बताया कि उसकी बहन सरिता का विवाह नौ वर्ष पहले गांव नंगथला के नवीन के साथ हुआ था। उनके छह वर्ष और ढाई वर्ष के दो बच्चे हैं। दो माह पहले उसके जीजा ने उससे 20 लाख रुपए यह कहते हुए मांगे थे कि उसने लोगों के पैसे देने हैं। जब उन्होंने इतने रुपए न होने की मजबूरी जाहिर की तो आरोपी नवीन ने उसकी बहन सरिता को और ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया।
शिकायतकर्ता ने रणधीर









