Monday, March 23metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Newsticker

विधान परिषद की एक सीट पर 7 जून को मतदान

विधान परिषद की एक सीट पर 7 जून को मतदान

मुंबई: महाराष्ट्र विधान परिषद की एक सीट के लिए मतदान 7 जून को होगा। यह सीट कांग्रेस के सदस्य व पूर्व सभापति शिवाजीराव देशमुख के निधन से खाली हो गई थी। मंगलवार को केंद्रीय चुनाव आयोग ने चुनाव की घोषणा की। विधान परिषद की एक सीट के लिए 21 मई को अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 28 मई होगी, जबकि 29 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन वापस 31 मई तक लिया जा सकेगा। इसी दिन शाम 5 बजे मतगणना की जाएगी।
फ्लैट बुकिंग के नाम पर 29 लाख की ठगी

फ्लैट बुकिंग के नाम पर 29 लाख की ठगी

पालघर: जिले के बोईसर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के मान गांव इलाके में फ्लैट बुकिंग के नाम पर बिल्डरों ने 6 लोगों से लगभग 29लाख की ठगी की है। ठगी के शिकार हुए लोगों की शिकायत पर पुलिस ने 5 बिल्डरों पर धारा 420,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, कांदिवली स्थित दामु नगर निवासी हरिहर सुदामा यादव ने पुलिस को बताया कि 18 फरवरी 2013 को उसने व उसके अन्य पांच साथियों ने बोईसर के मानगांव स्थित स्वस्तिक रियल्टर्स के बिल्डर अरविंद जियाराम यादव, पंकज आर यादव, कृपाल सिंह रावत, एस जैन व धर्मेद्र यादव से फ्लैट बुक कराए थे। उन्होंने 35 प्रतिशत रकम देने को कहा। हरिहर सुदामा यादव व उसके पांच साथियों ने लगभग 29 लाख 78 हजार रुपये जमा किए, लेकिन बिल्डरों ने उन्हें आज तक फ्लैट नहीं दिए।
पारसिक पहाड़ी पेड़ से लटकी मिली लाश

पारसिक पहाड़ी पेड़ से लटकी मिली लाश

नवी मुंबई: सीबीडी बेलापुर स्थित पारसिक पहाड़ियों पर पेड़ की शाखा से लटकी एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। शव की तलाशी में पुलिस को गाड़ी की चाभियों का गुच्छा और आई कार्ड मिला है। पनवेल से मुंबई जा रहे एक वाहन चालक ने लाश देखी और पुलिस को सूचित किया।
विदेशियों को लूटने वाले गिरफ्तार

विदेशियों को लूटने वाले गिरफ्तार

नवी मुंबई: अफगानिस्तान से आए एक युवक और उसके साथियों को लूटने वाले 3 लुटेरों को पनवेल तालुका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लुटेरों में संतोष बेहरा, महेश लोखंडे और सूरज कालघरे शामिल हैं। पीड़ित कनाडा जाने के लिए अफगानिस्तान ने नवी मुंबई आए थे, जो संतोष बेहरा उर्फ जैक डैनियल से मिले। वह पीड़ित सईद मिस्कतीन सादात को वीजा देने के बहाने सायन-पनवेल महामार्ग ले गए। एक जगह कार रोकी, तो संतोष के साथी नकली पुलिस बनकर आए और तलाशी के बहाने सईद का सामान ले उड़े। ओडिशा निवासी संतोष, महेश और सूरज को गिरफ्तार कर लिया।
मर्सिडीज की टक्कर में महिला की मौत

मर्सिडीज की टक्कर में महिला की मौत

ठाणे: एक सड़क दुर्घटना में तेज गति से जा रही मर्सिडीज की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना में एक ऑटो रिक्शा चालक और उसमें सवार महिला यात्री जख्मी हो गई। पुलिस ने आरोपी कंस्ट्रक्शन व्यवसायी हंसमुख सुरजी शाह को गिरफ्तार किया, जिसे बाद में जमानत मिल गई। हादसे में पानखंडा गांव निवासी 45 वर्षीय वंदना भगत की मौत हुई है। वहीं, ऑटो चालक प्रवीण भागीवले और उमेमा दाऊदी लोदकर जख्मी हो गई।
वॉट्सऐप पर तलाक, मामला दर्ज

वॉट्सऐप पर तलाक, मामला दर्ज

भिवंडी: करीब 15 दिन पहले वॉट्सऐप पर एक महिला को दिए गए तलाक मामले में पति, सास औ ससुर के खिलाफ भोईवाडा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कल्याण स्थित कोलसेवाडी निवासी नदीम शेख ने 5 साल पहले आरजू शेख से निकाह किया था। दहेज की मांग पूरी न करने पर पिछले दिनों नदीम ने आरजू को वॉट्सऐप पर तीन तलाक लिखकर भेज दिया था।
पाकिस्तान में आईएमएफ़ के बेलआउट पैकेज की शर्तों का विरोध

पाकिस्तान में आईएमएफ़ के बेलआउट पैकेज की शर्तों का विरोध

गंभीर आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) से छह अरब डॉलर का बेल आउट पैकेज हासिल करने में सफल रहा. यह क़र्ज़ पाकिस्तान को तीन सालों के दौरान मिलेगा. इससे लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के आधारभूत ढांचे और क़र्ज़ की देनदारी में सुधार की उम्मीद बढ़ी है. हालांकि, आईएमएफ़ ने कहा कि इस समझौते पर अभी बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की मुहर लगनी बाकी है. लेकिन इमरान ख़ान के लिए चुनौतियां कम नहीं हैं. इस समझौते को लागू करना और अर्थव्यवस्था को स्थायित्व प्रदान करना उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती है. पाकिस्तान और आईएमएफ़ के बीच बेलआउट पर अक्टूबर 2018 से ही बात चल रही थी. नौ महीने पहले इमरान ख़ान ने देश के बुरे आर्थिक हालात में सत्ता संभाली, लेकिन प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने आईएमएफ़ से क़र्ज़ लेने का विरोध किया था. उन्होंने कहा था, "ख़ुदकुशी कर लेंगे लेकिन अंतरर
ट्रंप ने साइबर हमले की आशंका में नेशनल इमरजेंसी घोषित की

ट्रंप ने साइबर हमले की आशंका में नेशनल इमरजेंसी घोषित की

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने विदेशी साइबर हमले की स्थिति में अमरीकी कंप्यूटर्स को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है. ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की. उनके इस आदेश के तहत अमरीकी कंपनियों को विदेशी टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करने से प्रतिबंधित किया गया है. आदेश में कहा गया है कि इन विदेशी टेलीकॉम सेवाओं से राष्ट्रीय सुरक्षा को ख़तरा हो सकता है. ट्रंप ने अपने आदेश में किसी कंपनी का नाम नहीं लिया है. हालाँकि विश्लेषकों का मानना है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ये कदम विशेष तौर पर चीन की टेलीकॉम कंपनी ख्वावे को लेकर उठाया है. कई देशों ने आशंका जताई है कि इस कंपनी के उत्पादों का इस्तेमाल चीन निगरानी के लिए कर सकता है. टेलीकॉम उपकरण बनाने वाली दुनिया की इस सबसे बड़ी कंपनी ख्वावे ने हालाँकि इन आशंकाओं को निराधार बताया है और कहा है कि उसके काम से किसी को नुकसान नह
अडानी भारत में नहीं लेकिन ऑस्ट्रेलिया में चुनावी मुद्दा ज़रूर है

अडानी भारत में नहीं लेकिन ऑस्ट्रेलिया में चुनावी मुद्दा ज़रूर है

भारतीय अरबपति बिज़नेसमैन गौतम अडानी का उत्तरी क्वींसलैंड का कारामाइकल कोलमाइन प्रोजेक्ट, 18 मई को होने वाले ऑस्ट्रेलियाई चुनाव में एक अहम मुद्दा बन गया है. इस प्रोजेक्ट के चलते आर्थिक, पर्यावरण, कोयला और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर मतदाता और राजनीतिक दल बंटे हुए नज़र आ रहे हैं. सात संभावित निर्दलीय उम्मीदवारों ने एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किया है. ऑस्ट्रेलियन कंज़र्वेशन फ़ाउंडेशन (एसीएफ) के संयोजन में इन सदस्यों ने संसद सदस्य के तौर पर चुने जाने पर जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए कई क़दम उठाने का वादा किया है. इसमें अडानी के थर्मल कोलमाइन प्रोजेक्ट का विरोध भी शामिल है. मौजूदा समय में शासन कर रही कंर्जे़वेटिव लिबरल-नेशनल पार्टियों का गठबंधन चुनाव में पिछड़ रहा है. यह मुख्य तौर पर कोयला खनन और निर्यात का समर्थक रहा है. सरकार के एक प्रवक्ता ने बीबीसी से कहा, "स्कॉट मॉरिशन की सरकार ऑ
सूखे से निपटने के लिए क्या कर रही है सरकार: कोर्ट

सूखे से निपटने के लिए क्या कर रही है सरकार: कोर्ट

मुंबई : महाराष्ट्र में सूखा धीरे-धीरे एक विकराल रूप धारण करता जा रहा है। इससे निपटने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जहां एसी कमरे में बैठकर विडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे हैं, वहीं विरोधी दल एनसीपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी खेत-खलियानों में उतरकर किसानों के साथ खड़े हो गए हैं। इधर, कोर्ट ने भी सरकार से पूछा है कि आखिर वह कर क्या रही है? महाराष्ट्र में सूखे को लेकर कार्यकर्ता संजय लाखे पाटील ने एक याचिका दाखिल की है। सोमवार को उस पर न्यायमूर्ति अजय गडकरी और न्यायमूर्ति एन.जे. जमादार की अवकाशकालीन पीठ सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ता ने 2016 के आपदा प्रबंधन दिशा-निर्देशों के क्रियान्वयन की मांग की। उनकी मांग है कि राज्य के प्रत्येक जिले में स्वतंत्र आपदा प्रबंधन समितियां गठित की जाएं। दिशा-निर्देशों में सूखे समेत प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए जाने वाले क