Saturday, October 24metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

कांदिवली में ‘साइबर सुरक्षा की पाठशाला’ का आयोजन, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक

कांदिवली (पश्चिम) स्थित कांदिवली एजुकेशन सोसाइटी के श्री विट्ठलदास एच. सांघवी जूनियर कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में कपोल विकास ट्रस्ट की पहल पर साइबर सुरक्षा की पाठशाला’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर जनसेवक श्री गोपाल शेट्टी जी ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपने विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुकेश मेहता मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच के नॉर्थ रीजन से वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री प्रमोद कांबले, एपीआई श्रीमती सविता कदम, हेड कॉन्स्टेबल श्रीमती सोनाली दलवी तथा बोरीवली रेलवे पुलिस स्टेशन से श्री महेश ढोके एवं पीएसआई श्री गणेश यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, सतर्कता और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के महत्व से अवगत कराया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *