Saturday, October 24metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा द्वारा दि मालाड सहकारी बैंक की किसानों को 11 लाख रुपये की मदद

मुंबई। बोरीवली स्थित प्रसिद्ध कोरा केंद्र नवरात्रि उत्सव के मंच पर दि मालाड सहकारी बैंक लिमिटेड की ओर से पर्ब नगरसेवक एवं बैंक के अध्यक्ष – विनोद मिश्रा के हाथो सूखाग्रस्त किसानों की सहायता के लिए 11 लाख रुपये का चेक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा गया।

पूर्व नगरसेवक एवं भाजपा नेता विनोद मिश्रा के मार्गदर्शन में बैंक ने महाराष्ट्र में किसानों की मदद की अपनी परंपरा को इस वर्ष भी जारी रखा। बैंक की ओर से वर्ष 2019 में 91 लाख रुपये, वर्ष 2025 में 11 लाख रुपये और अब वर्ष 2026 में भी 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री सहायता निधि में दी गई है।

इस अवसर पर आमदार संजय उपाध्याय, आमदार योगेश सागर, बैंक अधिकारी गायकवाड़, संदीप उपाध्याय, नितीन भोईटे, संजय पराडकर, दिनेश किरवे और चंद्रेश सिंह उपस्थित रहे।

नवरात्रि के पावन पर्व पर किसानों की सहायता के लिए आगे आने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बैंक की सराहना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *