एक ३५ वर्षीय युवक ने चाचा-भतीजी का रिश्ता पूरी तरह शर्मसार
मुंबई, पूर्वी उपनगर के मानखुर्द मंडाला में गत दिनों घटी एक घटना के चलते चाचा-भतीजी का रिश्ता पूरी तरह शर्मसार हो गया है। इस मामले में एक ३५ वर्षीय युवक ने अपनी सगी ७ वर्षीय भतीजी के साथ कुकर्म कर मुंबई से फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक गांव से गिरफ्तार कर मुंबई लाई है। जिसका नाम रामविलास चौहान (३५) बताया जाता है।
पुलिस के अनुसार गत १८ अक्टूबर की सुबह पीड़ित लड़की की मां पानी भरने के लिए घर से कुछ दूर पर गई थी। उसी समय नाबालिग लड़की से घर में राम विलास चौहान ने बलात्कार किया। जब लड़की की मां पानी लेके घर वापस लौटी तो उसने देखा की उसकी बेटी रो रही है और वह लहूलुहान है। आरोपी अपनी भाभी से विनती करते हुए कहा कि वह पुलिस में शिकायत न करे और उसने माफी मांगी, साथ ही साथ दबे शब्दों में उसने अपनी भाभी को धमकी भी दी थी लेकिन दूसरे दिन ही वह अपने मूल गांव गोंडा उत्तर प्रद









