Monday, March 23metrodinanktvnews@gmail.com, metrodinank@gmail.com

Newsticker

ड्रग के रैकेट में करीम लाला का रिश्तेदार भी शाम‍िल, दो आरोपी अरेस्‍ट

ड्रग के रैकेट में करीम लाला का रिश्तेदार भी शाम‍िल, दो आरोपी अरेस्‍ट

मुंबई, अंडरवर्ल्ड का मतलब कभी हाजी मस्तान, करीम लाला ही होता था। बहुत साल बाद एक बार फिर करीम लाला के परिवार का नाम सामने आया है। बांद्रा क्राइम ब्रांच ने डोंगरी से करीब 10 किलो एमडी ड्रग जब्त की है। इस केस में सलीम खान और नुरुदा शेख नामक दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। इन्होंने पूछताछ में बताया कि वे करीम लाला के एक रिश्तेदार को ये ड्रग पहुंचाते थे। डीसीपी निसार तांबोली ने बताया कि एमडी ड्रग मुंबई से बाहर से आती थी। जो आरोपी इन तक ये ड्रग भिजवाता था, क्राइम ब्रांच ने अभी उसके नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन सलीम और नुरुदा ये ड्रग करीम लाला के रिश्तेदार तक पहुंचाते थे। सलीम खान ने यह काम अपनी पत्नी के जरिए किया। पत्नी की करीब छह महीने पहले मौत हो गई। इसके बाद उसने किसी और महिला से मदद मांगी, लेकिन उस महिला ने यह काम करने से मना कर दिया। नाइजीरियंस से कनेक्‍शन करीम लाला के रिश्तेदार से क
‌फोरम हंटिंग’ के लिए होटेल लीला पर 5 लाख रुपये का जुर्माना

‌फोरम हंटिंग’ के लिए होटेल लीला पर 5 लाख रुपये का जुर्माना

मुंबई, शहर के फेमस होटेल लीला पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगा है। बता दें क‍ि मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एएस ओक और न्यायाधीश रियाज छागला ने अपनी पसंद की बेंच पाने के लिए ('फोरम हंटिंग या बेंच हंटिंग') के लिए होटेल लीला पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अंधेरी पूर्व में होटेल लीला भारतीय विमान प्राधिकरण लि (एएआई) की जमीन पर बना है। यह जगह कई हेक्टेयर में है। एएआई ने होटेल लीला को खाली करने का नोटिस दिया। इसे चुनौती देने के लिए होटेल लीला ने दो याचिकाएं दायर कर दीं। पहले नोटिस के खिलाफ और दूसरी खाली करने के लिए। होटेल लीला ने आपसी सहमति से मामले को निपटाने के लिए पंचनिर्णय की भी व्यवस्था की। जब मामले की सुनवाई शुरू हुई तो होटेल लीला के वकील ने कहा कि सभी मामले एक डिवीजन बेंच सुने। इस पर सभी याचिकाएं उपरोक्त दोनों जजों की बेंच के समक्ष आ गईं। लेकिन होटेल लीला के वकील दीपक खोसला न
एक महिला ने करवाया दूसरी का रेप, 3 ग‍िरफ्तार

एक महिला ने करवाया दूसरी का रेप, 3 ग‍िरफ्तार

भिवंडी, महाराष्ट्र के भिवंडी में प्रेम में अंधी महिला ने अपने प्रेमी को दूसरी महिला से पीछा छुड़ाने के लिए उसका कथित बलात्कार करवा दिया। यही नहीं, उसका विडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। पिछले तीन साल में पीड़िता को चार बार गर्भपात करवाना पड़ा। महिला की शिकायत पर शांतिनगर पुलिस स्टेशन ने महिला के प्रेमी, दूसरी प्रेमिका सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुंबई के कफ परेड की रहने वाली पीड़िता महिला छुट्टी मनाने भिवंडी में अपनी चाची के घर आई थी। 2015 में वहां उसकी दोस्ती मोबाइल की दुकान में सतीश उर्फ भीमराव नकलवार से हुई। सतीश ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद बोरपाडा के एक लॉज में शारीरिक संबंध बनाए। उसी दौरान पीड़िता को पता चला कि सतीश शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। उसने सतीश से संबंध तोड़ लिया। हालांकि, वह महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा और उसे गर्भवत
दो कारों की टक्कर में सात की मौत

दो कारों की टक्कर में सात की मौत

मुंबई राजमार्ग पर रविवार दोपहर लोनावला के नजदीक दो कारों की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य घायल हो गए. वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोनावला जा रही एक कार के चालक ने कारला पाथा के नजदीक वाहन से नियंत्रण खो दिया और दूसरी तरफ से आ रही एक अन्य कार से टक्कर हो गई.मृतकों में एक परिवार के चार सदस्य 52 वर्षीय राजीव जगन्नाथ बहिरात ,46 वर्षीय सोनाली राजीव बहिरात , 20 वर्षीय जाह्नवी राजीव बहिरात और 82 वर्षीय जगन्नाथ बहिरात थे. यह सभी पुणे के मुंधावा के रहने वाले थे. वहीं लोनावला की तरफ जा रही कार में मरने वालों में 17 वर्षीय संजीव कुशवाह, 22 वर्षीय कृष्णा शिरसथ, 20 वर्षीय निखिल शिरसथ थे. ये सभी पुणे में रहतानी के रहने वाले थे. ये सभी पिकनिक मनाने लोनावला जा रहे थे.
कोणार्क मंदिर में आई यह भारी समस्या CM पटनायक ने केंद्र से फौरन मांगी मदद

कोणार्क मंदिर में आई यह भारी समस्या CM पटनायक ने केंद्र से फौरन मांगी मदद

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार से 13वीं शताब्दी के कोणार्क के सूर्य मंदिर को सुरक्षित रखने के लिए तेजी से कदम उठाने को कहा है. पटनायक ने इस मंदिर में जल की उचित निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने में केंद्र सरकार को कदम उठाने को कहा है. केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा को लिखे गए पत्र में पटनायक ने कहा कि मंदिर परिसर में लगातार जलभराव की समस्या आ रही है जिससे पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और लोगों की भावनाएं भी आहत होती है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार जल निकासी के काम को करने को तत्पर है अगर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण इसकी अनुमति देता है तो.
संजय न‍िरुपम: गड्ढे से गई जान, तो सीएम फडणवीस पर दर्ज कराऊंगा FIR

संजय न‍िरुपम: गड्ढे से गई जान, तो सीएम फडणवीस पर दर्ज कराऊंगा FIR

मुंबई अगर मुंबई में सड़क के गड्ढे से किसी भी नागरिक की जान गई, तो मुंबई कांग्रेस इसके लिए सत्ताधारी पार्टी और प्रशासन को जिम्मेदार मानते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और आला अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी। यह घोषणा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने की। उन्‍होंने यहां तक कह द‍िया क‍ि गड्ढे से क‍िसी नागर‍िक की मौत होने पर वह मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तक पर भी एफआईआर दर्ज कर सकते हैं। संजय निरुपम ने कहा कल्याण में अब तक सड़क के गड्ढों ने 5 लोगों की जान ले ली है। अब अगर मुंबई में एक भी नागरिक की जान सड़क के गड्ढों के कारण गई, तो मैं खुद शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर और नवी मुंबई महानगरपाल‍िका (मनपा) आयुक्त अजोय मेहता के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराऊंगा।' मुंबई कांग्रेस की तरफ से शहरभर में चलाए जा रहे 'गड्ढे ग
भिंवडी दंगा मामले में यूसुफ रजा गिरफ्तार

भिंवडी दंगा मामले में यूसुफ रजा गिरफ्तार

मुंबई भिवंडी में कोटरगेट स्थित निजामपुर पुलिस स्टेशन के निर्माण का विरोध करके दंगा भड़काने वाले मुख्य आरोपी रजा अकैडमी के भिवंडी शहर अध्यक्ष मो. यूसुफ मोमिन उर्फ यूसुफ रजा (30) को मुंबई के सहार एयरपोर्ट पुलिस ने गिरफ्तार कर निजामपुर पुलिस के हवाले कर दिया। न्यायालय ने यूसुफ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। बता दें कि 2006 में कोटरगेट इलाके में सार्वजनिक निर्माण विभाग की जमीन पर निजामपुर पुलिस स्टेशन का निर्माण किया जा रहा था, लेकिन इसका विरोध करते हुए यूसुफ रजा एवं सचिव शकील रजा ने स्थानीय लोगों को भड़का दिया था। इस वजह से 5 जुलाई 2006 को इलाके में दंगा हो गया था। इसमें तत्कालीन पुलिस उपायुक्त आर.डी. शिंदे एवं सहायक आयुक्त सहित 39 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। बाद में दंगा पूरे शहर में फैल गया था। दंगाइयों ने एसटी की 5 बसें जला दी थी और पुलिसकर्मी बाबासाहेब गांगुर्डे एवं रमेश जगताप क
मुंबई में 5 साल में 26,000 लड़क‍ियां गुम

मुंबई में 5 साल में 26,000 लड़क‍ियां गुम

मुंबई पिछले साल ठाणे जिले में गुमशुदा एक लड़की का पता लगाने में पुलिस की नाकामी को गंभीरता से लेते हुए मुंबई उच्च न्यायालय ने कहा है कि ऐसे मामलों में मानसिकता बदलने की जरूरत है। न्यायमूर्ति एस.सी. धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति भारती डांगरे की दो सदस्यों की पीठ ने 10 जुलाई को जारी अपने आदेश में पुलिस अधिकारियों से कहा कि उन्हें यह मानना बंद कर देना चाहिए कि किसी नाबालिग लड़की की गुमशुदगी का हर मामला उसके अपने प्रेमी के साथ भागने का है, जैसा कि फिल्मों में दिखाया जाता है। पीठ ने कहा, 'हम पुलिस की मौजूदा मानसिकता से नाखुश हैं। जांच टीमों और ऊंचे ओहदे पर नियुक्त अधिकारियों को हर मामले को ऐसा नहीं मानना चाहिए।' अदालत ने कहा कि अधिकारियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि ये जीवन की वास्तविक घटनाएं हैं। यह जीवन फ‍िल्‍मों की तरह नहीं है ज‍िसमें घर से गायब लड़की अपने प्रेमी संग चली गई हो। हमारे बीच ऐसे भी
‘दूधबंदी’ आंदोलन, शेतकरी संगठन का उग्र प्रदर्शन, सप्लाइ रुकवाई

‘दूधबंदी’ आंदोलन, शेतकरी संगठन का उग्र प्रदर्शन, सप्लाइ रुकवाई

मुंबई महाराष्ट्र में दूध उत्पादक किसानों और दूध संघों द्वारा दूध के दाम में इजाफे की मांग पर आंदोलन शुरू हो गया है। कीमत में पांच रुपये की वृद्धि और दूध से बनने वाले पाउडर को अनुदान की अपनी मांग पूरी कराने के लिए आंदोलनकारी और दूध संघ मुंबई में दूध आपूर्ति ठप करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच आंदोलन की अगुआई कर रहे स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुणे में जबरन दूध की सप्लाई को रोक दिया। पूरे राज्य में रविवार की रात से दूध आंदोलन शुरू कर दिया गया है। स्वाभिमानी शेतकरी पार्टी के नेता और सांसद राजू शेट्टी का कहना है कि जब तक सरकार मांगें नहीं मानेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल आंदोलनकारियों द्वारा सोमवार को एक दिन के लिए मुंबई की दूध आपूर्ति रोकने की बात कही जा रही है लेकिन अगर आंदोलन तेज हुआ, तो मुंबई में दूध की किल्लत बढ़ सकती है। राजू शेट्टी बोले- बाहर का दूध नहीं ला
एमएनएस कार्यकर्ताओं ने पीडब्लूडी ऑफिस में की तोड़फोड़

एमएनएस कार्यकर्ताओं ने पीडब्लूडी ऑफिस में की तोड़फोड़

मुंबई मुंबई में इस मॉनसून की बारिश में गड्ढों की चपेट में आकर मौत के कई मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं से नाराज राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नवी मुंबई के एक पीडब्लूडी ऑफिस (लोक निर्माण विभाग) में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कुर्सियों से लेकर कंप्यूटर तक सब कुछ तहस-नहस कर दिया। एमएनएस कार्यकर्ता स्थानीय पीडब्लूडी दफ्तर में घुसे और वहां रखी चीजों को उठा-उठाकर फेंकना शुरू किया। विडियो में नजर आ रहा है कि एमएनएस वर्कर्स ने सबसे पहले कुर्सी को उठाकर फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर का की-बोर्ड और प्रिंटर तोड़ डाला। हंगामे के दौरान दफ्तर में रखी चीजों को चुन-चुनकर निशाना बनाया गया। करीब आधा दर्जन एमएनएस वर्कर्स ने पीडब्लूडी दफ्तर में रखे फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचाया। कार्यकर्ताओं ने कंप्यूटर के अलावा ऑफिस में लगे एलईडी टेलिविजन