एयर इंडिया का US शॉर्टकट, नॉर्थ पोल से गुजरेगा विमान
मुंबई : एयर इंडिया ने नार्थ अमेरिका पहुंचने के लिए नया रूट अपनाने का निर्णय लिया है। कम समय में अमेरिका पहुंचने के लिए एयर इंडिया ने विश्व के सबसे दुर्गम क्षेत्र नॉर्थ पोल (पोलर रूट) का मार्ग अपनाने का निर्णय लिया है। नॉर्थ पोल ऐसा स्थान है, जहां कंपास भी काम नहीं करता है और ठंड की वजह से ईंधन के जम जाने का भी खतरा बना रहता है। प्रशिक्षित पायलट और तकनीक की सहायता से एयर इंडिया 15 अगस्त से दिल्ली से सान फ्रांसिस्को के बीच नॉन स्टॉप सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। मौजूदा समय में एयर इंडिया की फ्लाइट अमेरिका पहुंचने के लिए अटलांटिक और प्रशांत महासागर रूट को अपनाती है। पोलर रूट पर सफल उड़ान भर कर एयर इंडिया विश्व की पहली हवाई कंपनी बन जाएगी, जो तीन रूट के जरिए अमेरिका पहुंच सकती है।
पोलर रूट से गुजरने वाले विमान के पायलट कैप्टन दिग्विजय सिंह के अनुसार, अत्याधिक गुरुत्वाकर्षण होने की वजह से दिशा









