‘गूगल में सर्च करो मेरा प्रोफाइल’ बोलकर फंसा
मुंबई : अंडरवर्ल्ड से जुड़े बहुत से पंटरों को लगता है कि सामने वाले को उनका आपराधिक इतिहास पता नहीं है, इसलिए किसी को धमकाते वक्त वे या तो फोन पर ही अपना पूरा बैकग्राउंड बताने लगते हैं या दहशत फैलाने के लिए कोई दूसरा तरीका अपनाते हैं। अनिल बरोट ने मुंबई के एक व्यक्ति को अपना पूरा नाम बताया और कहा, 'गूगल में मेरा प्रोफाइल चेक करो।' जैसे ही अनिल बरोट के साथ छोटा राजन नाम जुड़ा देखा, सामने वाला डर गया और उसने मुंबई क्राइम ब्रांच में उसकी शिकायत कर दी। कांदिवली क्राइम ब्रांच के सीनियर इंस्पेक्टर चिमाजी आढव ने उसे उसके एक साथी रमेश नाडर के साथ मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अनिल बरोट को साल, 2005 में उस केस में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें बाद में फरीद तनाशा, विक्की मल्होत्रा, डी. के राव सहित छोटा राजन के कई लोग पकड़े हुए थे। तनाशा वह शूटर है, जिसने नेपाल में दाऊद के सांसद दोस्त मिर्जा दिलशाद का









